फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चंडीगढ़ में एक और मौत, 99 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन की राहत के बाद कोरोना से शुरू मौत का सिलसिला दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सेक्टर-56 निवासी 57 वर्षीय पुरुष ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी व सांस का गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं शहर में कोरोना के 99 नए मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1160 लोगों की जांच की जिनमें से 57 पुरुष और 42 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 11 मरीज मनीमाजरा में मिले। सेक्टर-25 में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, सात दिन की अवधि पूरी होने पर 116 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 918 है। बता दें कि अब तक कोरोना से शहर में 1171 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल शहर के अस्पतालों में 49 मरीज ऑक्सीजन बेड जबकि चार वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें