फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पिता ने कराया जांच तो आया पॉजिटिव, बेटे ने पंचकूला फोन कर स्वास्थ्य विभाग को बताया, अब खोज रहीं टीमें

Thu, 21 May 2020 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचकूला में छह दिन बाद कोरोना का मामला सामने आया है। गुरुवार को सेक्टर-2 के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली वह एंबुलेंस से लेने उसके घर पहुंच गए लेकिन वह व्यक्ति वहां नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम उसे खोजती रही लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन


इस व्यक्ति ने दिल्ली में कैंसर के इलाज के दौरान अपना कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। बेटे ने पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली से सूचना दी कि उनके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस सेक्टर-2 स्थित पीड़ित के आवास पर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिले।


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


सेक्टर 5 थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह घर पर नहीं आए, जबकि बेटे ने सूचना दी थी कि उनके पिता दो दिन पूर्व दिल्ली से टेस्ट करवाने के बाद पंचकूला चले गए थे। 

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पीड़ित के घर पर टीम गई थी लेकिन वह नहीं मिले। उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। उनकी पत्नी और पिता ने भी उनके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लेने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


पंचकूला में अब तक कोरोना वायरस के 26 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक मरीज अभी मिला नहीं है, जबकि एक अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उसका इलाज किया जा रहा है। उसे भी जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें