फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एक नए केस के साथ नयागांव में आठ लोग पीड़ित, मोहाली में कुल 63 पॉजिटिव, 14 हुए ठीक

Thu, 23 Apr 2020 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/नयागांव(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

डेराबस्सी सब डिवीजन के गांव जवाहरपुर के बाद अब मोहाली का नयागांव कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरने लगा है। दो दिनों की राहत के बाद आखिर गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। पीड़ित की उम्र करीब 30 साल है। वह पहले पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही अब जिला मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। जो कि पंजाब के कोरोना पीड़ित जिलों में सर्वाधिक है। जबकि इसके बाद क्रमश जालंधर और पटियाला हैं। वहीं, ट्राइसिटी में भी सर्वाधिक मामले मोहाली में है। हालांकि पहले से ही पूरा नयागांव सील है। किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आए इस नए मरीज की पुष्टि करते हुए डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इसके साथ ही जब तब तक हालात सुधरने के बाद लॉकडाउन नहीं खुल जाता, तब तक अपने घरों में ही रहें और बाहर सड़कों पर न निकलें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बहुत जरूरी है, जिससे इस बीमारी को मात दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 सैंपलों में से 23 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में गत दो दिनों से कोई नया केस नहीं आया था। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कार रहा था। हालांकि नयागांव में जिला प्रशासन की तरफ से हेल्थ सर्वे और सैंपलिंग करवाई जा रही थी। बुधवार को 26 सैंपलों में से 23 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। जबकि 3 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

इसी बीच एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, डीसी ने बताया कि अब तक कुल 1104 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 45 के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। उनकी ओर से प्रयास यही है कि इस महामारी को आगे बढ़ने से रोक दिया जाए। बता दें कि मोहाली जिले में अब तक कुल 63 कोरोना के मरीज आ सामने आ चुके हैं। जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, इन मरीजों में 37 जवाहपुर के थे। जबकि 8 मरीज नयागांव के हो गए हैं।

पूरा जिला सील, लोग भी बने कोरोना कमांडो
कोरोना महामारी को मात देने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत लगाई हुई है। इसके साथ ही अब इलाके के लोग भी कोरोना कमांडो बन गए हैं। जिले के अधिकतर गांव वहां के लोगों ने सील कर रखे हैं। इसके अलावा शहरी एरिया की रिहायशी सोसायटीज के लोग भी इस काम में आगे आए हैं। वह खुद क्रमवार इसके लिए अपनी ड्यूटी दे रहे हैं, और प्रशासन लोगों के इस प्रयास की सराहना कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें