फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्रीमद्भागवत गीता यथारूप का एक लाख प्रतियों का होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन चंडीगढ़ द्वारा ट्राइसिटी में एक लाख ‘श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप’ का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने दी। उन्होंने बताया कि इस ग्रंथ का लेखन इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद ने किया है। अकिंचन प्रियदास के अनुसार, एक सर्वे में पाया गया है कि एक ग्रंथ को जीवन में कम से कम पाँच लोग अवश्य पढ़ते हैं। इसी भावना के साथ डेढ़ महीने तक विशेष अभियान चलाकर गीता का व्यापक वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ‘श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप’ की रचना श्रील प्रभुपाद ने ब्रह्म-माधव वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमाणिक आचार्यों की टीकाओं के आधार पर की। प्रभुपाद ने भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश के मूल भाव को केंद्र में रखकर इस ग्रंथ का संकलन किया है। पहली बार इसे अंग्रेज़ी भाषा में प्रकाशित किया गया था। आज यह ग्रंथ 100 से अधिक भाषाओं में अनुवादित हो चुका है और विश्वभर के कई महाविद्यालयों में टेक्स्टबुक के रूप में पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें