फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पाकिस्तानी ड्रोन के साथ एक किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व पंजाब पुलिस ने रविवार को संयुक्त अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से एक पाकिस्तानी ड्रोन के साथ एक किलो हेरोइन बरामद की। डीएसपी ग्रामीण सुखविंदर थापर ने बताया कि सीमावर्ती गांव अटारी और साथ लगते गांवों में पुलिस और बीएसएफ नशे के खात्मे के लिए अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी ने सीमा से एक ड्रोन जैसी चमकती हुई वस्तु देखी, जो गांव रावनवाल में गिरी।
विज्ञापन

इस पर कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी अर्जन कुमार को दी। जब घरिंडा थाने की पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां पाकिस्तानी ड्रोन गिरा था। तलाशी अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन और 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थापर के अनुसार इसी प्रकार चौकी राजाताल के प्रभारी और सीमा सुरक्षा बल ने गांव राजाताल क्षेत्र में संदेह के आधार पर तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान वहां से 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खात्मे के लिए पुलिस का सहयोग करें, ताकि हम सब मिलकर नशा मुक्त पंजाब बना सकें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशे के सौदागरों के बारे में पुलिस को जानकारी देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें