फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में मुठभेड़, एक गैंगस्टर काबू

Tue, 18 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश से सटे रोपड़ के गांव धनौला में मंगलवार रात गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्रामीणों के अनुसार काफी देर तक फायरिंग होती रही। एक गैंगस्टर जस्सी काहलवां के पकड़े जाने की भी सूचना है हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश की तरफ से कुछ गैंगस्टर पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर बार्डर के गांवों में चौकसी बढ़ा दी। सूत्रों के अनुसार आरोपी स्कार्पियो (पीबी65-एजी9400) में आए थे। फायरिंग के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए।

इन आरोपियों के चंडीगढ़ में हुए सरपंच सतनाम कांड से जुड़े होने की सूचना भी सामने आई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और गिरफ्तार आरोपी को सीआईए स्टाफ ले गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें