मोगा आईटीआई के पास शनिवार देर रात हादसा हुआ। मोगा के खोसा रंधीर के रहने वाले एक ही परिवार के लोग सरहिंद से गांव वापस लौट रहे थे। सड़क पर अचानक पशु आने से गाड़ी पलट गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मोगा के सरकारी आईटीआई के पास शनिवार देर रात लुधियाना से आ रही एक टैंपो ट्रैवल्स पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई वहीं ट्रैवल्स में सवार एक ही परिवार के करीब 10-11 लोग घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से हुआ।
विज्ञापन
आवारा पशु सड़क पर आ जाने से टैंपो ट्रैवल्स पलटी खा कर दूसरी तरफ डिवाइडर से जा टकराई। ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। घायलों को मोगा सरकारी अस्पताल लाया गया। सभी घायल एक ही परिवार से हैं और मोगा के खोसा रंधीर के रहने वाले हैं।
जख्मी मनजोत कौर ने बताया कि उनका सारा परिवार टैंपो ट्रैवल्स से सरहिंद गया था। रात को वापस गांव लौटते समय मोगा आईटीआई के पास सड़क पर पशु आ गया और गाड़ी पलट गई। मौके पर पहुंचे मोगा फोकल प्वाइंट इंचार्ज मकम सिंह ने बताया कि एक परिवार टैंपो ट्रैवल्स में मोगा आ रहा था। अचानक सड़क पर पशु आने से गाड़ी पलट गई।