फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चंडीगढ़ में कोरोना से एक मौत, 117 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना से दूसरे दिन बुधवार को भी एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। मलोया निवासी 75 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त था। उसने कोरोना टीके की सभी खुराक लगवा ली थी। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 117 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1351 लोगों की जांच की। इनमें से 62 पुरुष और 55 महिलाओं में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई। इसके बाद संक्रमण दर 8.66 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 97 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 808 है। वहीं अब तक कुल 1167 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 10 मरीज धनास से मिले हैं। पीजीआई में 9, जीएमसीएच 32 में 16 और जीएमएसएच-16 में 13 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं जबकि पीजीआई में 3 व जीएमएसएच-16 में एक मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें