चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 13 नए संक्रमित मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-40 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है, जिन्होंने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही किडनी और हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रखे गए 30 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर छुट्टी दे दी गई। वीरवार को मिले 13 नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 8 और महिलाओं की संख्या 5 रही।