फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा और दड़वा से आया कोरोना का एक-एक मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए। इनमें से एक 33 वर्षीय सीआईएसएफ का जवान है, जो पंजाब के सिविल सचिवालय में तैनात है और गांव दड़वा में रहता है जबकि दूसरा मनीमाजरा के मॉर्डन हाउसिंग कांप्लेक्स निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति है। मनीमाजरा के रहने वाले इस शख्स को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है जबकि इस परिवार के दो अन्य संदिग्धों की जीएमएसएच-16 में सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अब बापूधाम के अलावा शहर की एक और घनी आबादी वाले क्षेत्र गांव दड़वा और मनीमाजरा में कोरोना पॉजिटिव केस आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव दड़वा और मॉडर्न कांप्लेक्स के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। अब तक तमाम बचाव के उपाय करने के बावजूद बापूधाम में कोरोना की चेन ब्रेक नहीं हो पा रही है। वहीं अब दो नए इलाकों में कोरोना के मरीजों का मिलना खतरे की तरफ इशारा कर रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इससे चिंतित हो उठे हैं।
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों का लिया नमूना
शहर में रविवार को जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके संपर्क में आए चार लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। गांव दड़वा निवासी सीआईएसएफ के 33 वर्षीय जवान के परिवार के दो लोगों के सैंपल लिए गए हैं जबकि मनीमाजरा के मॉर्डन हाउसिंग कांप्लेक्स के रहने वाले 46 साल के मरीज के संपर्क में आए परिवार के दो लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें