फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वन बिलीयन राइजिंग'का हिस्सा बनना है तो ध्यान दें

Tue, 28 Jan 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी फार जेंडर इक्वैलिटी एवं नॉन डिस्क्रिमिनेशन की तरफ से आयोजित बैठक में ‘वन बिलीयन राइजिंग’ इवेंट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बैठक जीसीजी कॉलेज सेक्टर-11 में की गई। इसमें डॉ. इकबाल जज ने बच्चों को फ्लैश डांस की विडियो दिखाकर जानकारी दी और जिस गाने पर फ्लैश डांस करना है, उसकी पिछले साल की वीडियो दिखाई।

इस इवेंट में जीसीजी सेक्टर-11, जीसीजी सेक्टर-42 और जीसीएन सेक्टर-11 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। डिर्पाटमेंट ऑफ इंगलिश की अध्यापिका कमलदीप ने बताया कि वन बिलीयन राइजिंग एक कैंपेन है जो महिलाओं और बच्चों के हक के लिए कदम उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इवेंट पूरे विश्व में 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन 14 फरवरी की छुट्टी होने के कारण सोसाइटी फॉर जेंडर इक्वैलिटी एवं नॉन डिस्क्रिमिनेशन की तरफ से इसे 10, 11 और 12 फरवरी को मनाया जाएगा।

10 फरवरी को यह जीसीजी  सेक्टर-11 कॉलेज, 11 फरवरी को पीयू और सेक्टर-17 में और इसी तरह 12 फरवरी को यह एलांते मॉल में आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें