मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मौलीजागरां के सोनू के रूप में हुई। हालांकि, उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि इलाके में लोग गैर कानूनी रूप से शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। मौलीजागरां के मकान नंबर 186 के पास नाका लगाकर आरोपी को शक के आधार पर रोका और उससे तीन बोतल, 14 अध्धे और 30 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।