फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से पंजाब लेकर आ रहा था अफीम

Tue, 18 Feb 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले तस्कर को एनसीबी की टीम ने सरहिंद के पास बस स्टैंड पर नाका लगाकर दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान वेंटो गाड़ी में से सात किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान लुधियाना के खन्ना स्थित न्यू बैंक कालोनी के कुलदीप शर्मा के रूप में हुई। एनसीबी ने बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 35 लाख रुपये आंकी है।

एनसीबी ने कुलदीप शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि राजस्थान से तस्कर अफीम लेकर वेंटो गाड़ी से फतेहगढ़ की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एनसीबी की टीम ने सरहिंद स्थित बस स्टैंड के पास नाका लगाया और कार में सवार रोककर कागजात मांगे। टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो सीट के अंदर सात किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


उसी समय कार चालक कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से राजस्थान से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब और हरियाणा के इलाकों में सप्लाई कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें