मनीमाजरा। 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (20) के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से यूपी के बिजनौर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से मनीमाजरा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील शांति नगर की एक नंबर गली के पास एक बेकरी में काम करता है। शनिवार शाम वह किशोरी को बहला फुसला कर बेकरी के पीछे बने शेड में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद किशोरी ने सारी बात माता-पिता को बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर एएसआई कुलदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया।