चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशे की 80 गोलियां, 24 कैप्सूल समेत 26 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने सेक्टर-29/बी निवासी सुदेश कुमार उर्फ बिंद्र (45) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-31 थाना प्रभारी नरिंदर पटियाल की अगवाई में पुलिस टीम सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेस दो के बीएसएनल मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर वापस मुड़ने लगा। शक के अधार पर पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे प्रतिबंधित नशे की 80 गोलियां, 24 कैप्सूल समेत 13 इंजेक्शन बरामद हुए।