कालका। पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुनाल निवासी कुराड़ी मोहल्ला कालका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति राधे श्याम गोशाला कालका के पास सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है और आने जाने वाले लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है। जानकारी मिलने पर एक पुलिस कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया और उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से 1350 रुपये बरामद हुए। जिनमें एक 50 रुपये का वह नोट भी शामिल था, जो बोगस ग्राहक को सट्टा लगाने के लिए दिया गया था।