फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेढ़ घंटे की बारिश ने ड्रेनेज सफाई की खोली पोल, कई सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई, जिसने स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज की सफाई की पोल खोल दी। बारिश के बंद होने के बाद भी कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। कई ड्रेनेज जाम नजर आए। यह स्थिति मानसून के आगमन से पहले है। ऐसे में एक-दो दिन में मानसून की बारिश होने वाली है, उसमें क्या स्थिति होगी, ये अंदाजा लगाना मुश्किल है। नगर निगम शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त और पूरी साफ-सफाई कराने के दावे कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने भी सड़कों पर घूम कर सफाई का जायजा लिया था लेकिन सोमवार को हुई बारिश ने इन इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के रुकने के बाद भी पानी कई सड़कों के किनारे भरा रहा। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना पैदल चलने वाले लोगों को करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून पूरी तरह से आया भी नहीं है और सड़कों पर पानी भरने लगा है। अगर जल्द से जल्द सभी ड्रेनेज की सफाई नहीं हुई तो मानसून में ज्यादा समस्या हो सकती है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि लगभग सभी ड्रेनेज की सफाई की जा चुकी है और जो रह गए हैं, उनकी सफाई 30 जून से पहले कर दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार शहर में कुल 35 हजार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज हैं। जलभराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए नगर निगम की तरफ से शिकायत केंद्र के अलावा अलग-अलग टीमों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


सीटीयू वर्कशॉप के पास अंडरपास में भरा पानी, कई घंटे बंद रही सड़क
हर साल की तरह इस बार भी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास के अंडरपास में पानी भर गया, जिसके बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को एक एडवाइजरी जारी करनी पड़ी और लोगों को आगाह किया गया कि वह इस सड़क की तरफ न जाएं और वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल करें। पुलिस की तरफ से बताया गया कि लोग कॉलोनी नंबर-4 की लाइटें व पूर्व मार्ग का इस्तेमाल करें। इसके बाद शाम करीब चार बजे ट्रैफिक पुलिस की तरफ से फिर जानकारी दी गई कि पानी को निकाल दिया गया है और लोग उस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें