फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिसकर्मी के पिता से लूट एक आरोपी मौके पर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-55/54 डिवाइडिंग रोड के पास साइकिल सवार व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीन लिया लेकिन पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पलसोरा निवासी 48 वर्षीय हॉरी, जिनका एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है, कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते हैं। 10 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे वह मोहाली से लौट रहे थे। तभी जंगल की ओर से आए दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक ने पीछे से पकड़ लिया जबकि दूसरे ने गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और पर्स छीन लिया। भागते समय एक आरोपी फिसलकर गिर पड़ा, जिसे हॉरी ने दबोच लिया। इस दौरान दूसरे आरोपी ने पत्थरों से हमला किया। शोर सुनकर लोग जुट गए। पुलिस ने जमील को मौके से और मोनू को बाद में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें