फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक स्टार को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारने के एक आरोपी को सेक्टर-3/4/9/10 चौक के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यू विजय नगर(लुधियाना) निवासी सुखदीप उर्फ सुक्खी (21) है। उसे सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने आठ दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे आरोपी सागर, मोविस व अन्य के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

11 अक्तूबर की रात जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर सेक्टर-9 स्थित एसको पब बार में आया था। क्लब में डांसिंग फ्लोर पर नाचने के दौरान नोट लुटाने को लेकर मोविस से नोकझोंक हो गई। इस बीच सौरव को थप्पड़ मारने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। सौरव देर रात क्लब के बाहर आकर किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उस पर गोलियां बरसा दी गईं। एक गोली सौरव की जांघ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी आरोपी सागर, मोविस, सुखदीप समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में आरोपी सुखदीप उर्फ सुक्खी को एक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें