माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सोमवार को आदेश जारी सेक्टर-21 के कई घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार सेक्टर-21 के मकान नंबर 1200 से लेकर 1208 और 1216 से 1223 तक को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से इस इलाके में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। इसके बाद एसडीएम सुधांशु गौतम ने यह आदेश जारी किए। हालांकि, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि चिकित्सा टीमों की ओर से जांच व निगरानी जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।