फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh DSP Murder: मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, संदिग्धों की सूची बनी, पुलिस की कई टीमें छापे मारने में जुटी

Tue, 19 Jul 2022 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एडीजीपी कानून-व्यवस्था संदीप खिरवार ने बताया कि घटना के समय डीएसपी (तावड़ू) सुरेंद्र सिंह के साथ उनका पर्सनल स्टाफ साथ था। गाड़ी चालक समेत उनके साथ कुल चार पुलिसकर्मी थे। वारदात को लेकर पुलिस को अहम सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
इसी डंपर से की गई डीएसपी की हत्या, मुठभेड़ में घायल आरोपी इक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी को मेवात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एडीजीपी ने कहा कि संदिग्ध आरोपियों की सूची तैयार ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान गांव पंचगांव निवासी इक्कर के रूप में हुई है। वह डंपर पर क्लीनर के तौर पर कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसको बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर लगातार छापे मार रही हैं। पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में इक्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध आरोपियों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

घटना के वक्त डीएसपी के साथ थे चार पुलिसकर्मी: एडीजीपी
एडीजीपी कानून-व्यवस्था संदीप खिरवार ने बताया कि घटना के समय डीएसपी (तावड़ू) सुरेंद्र सिंह के साथ उनका पर्सनल स्टाफ साथ था। गाड़ी चालक समेत उनके साथ कुल चार पुलिसकर्मी थे। वारदात को लेकर पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद चीजें और साफ हो जाएंगी। 
विज्ञापन


संदीप खिरवार ने कहा कि डीएसपी की मौत पर हमें दुख है, हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हरियाणा पुलिस हर तरह से सक्षम है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें फील्ड में हैं। अवैध खनन के सवाल पर एडीजीपी ने कहा कि अभी सूचनाओं और तथ्यों को देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें