फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर में एक बार फिर तेंदुए की दहशत

Thu, 01 May 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में एक बार फिर तेंदुए के आने से लोग दहशत में हैं। गांव बड़ा नग्गल में बुधवार रात तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। वहीं, तेंदुए के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम गांव पहुंच गई। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।

गांव बड़ा नग्गल निवासी भगवान दास ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे उनके घर के पास बने बकरियों के बाडे़ से जोर-जोर से बकरियों के मिनमिनाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि शायद बाड़े में कोई घुस आया है। इसके बादजब वह बाड़े में पहुंचे तो उन्होंने तेंदुए को वहां देखा। वहीं, एक बकरी जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। बकरी की गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे।

उन्होंने तेंदुए को देखकर गांव में शोर मचाया। इस पर गांव के लोग जमा हो गए। इसके बाद पूरी रात लोगों ने जागकर गुजारी।

भगवान दास ने बताया कि इसके बाद वन विभाग रोपड़ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें