नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा पर ‘कहां हो आप’ मोबाइल एप्लीकेशन लांच होगी। प्रेस क्लब में सोमवार सुबह 11.15 बजे यह ऐप लांच की जाऐगी। सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत डिजिक्स टेक इंडिया कंपनी ने इस ऐप को तैयार किया है।
विशेषज्ञ सोमवार को इस एप के फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे। महिलाओं की सुरक्षा लगातार एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी चुनौती को देखते हुए यह ऐप तैयार किया गया है।