फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल की सूचना पर पुलिस ने क्लब से उठाया युवक, जांच में निकला लाइटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खोदा पहाड़, निकली चुहिया कहावत अपराध शाखा की ओर से वीरवार रात को की गई कार्रवाई पर सटीक बैठती है। अपराध शाखा ने पिस्टल होने की सूचना पर वीरवार देर रात सेक्टर-9 के स्थित क्लब में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। मौके पर युवक के पास से कोई पिस्टल न मिलने पर पुलिस ने सेक्टर-44 स्थित उसके घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर बरामद हुआ। बाद में युवक को छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस युवक को पकड़ा गया था उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उसके पास एक पिस्टल दिख रही थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के निरीक्षक राजीव कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक पिस्टल लेकर सेक्टर-9 के क्लब में आया हुआ है। रात करीब दो बजे अपराध शाखा की टीम ने क्लब से उस युवक को हिरासत में लिया। पुलिस को देखकर क्लब में हलचल मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि पुलिस उसे पकड़कर क्यों लेकर गई। अपराध शाखा के कुछ मुलाजिम वर्दी और कुछ बिना वर्दी के थे जबकि उसे पकड़ने के दौरान अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार खुद साथ में थे। इसके बाद जब युवक की तलाशी लेने पर कोई हथियार नहीं मिला तो उसके घर छापेमारी की गई और लाइटर देखकर पुलिस की कार्रवाई की हवा निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें