फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक फरवरी को पीएम मोदी करेंगे हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
-लुधियाना को मिलेगा हवाई कनेक्टिविटी का बड़ा तोहफा
विज्ञापन

-
हलवारा। लंबे इंतजार के बाद हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन का दिन तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन की तारीख घोषित होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के नेतृत्व में अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और सभी बकाया कार्य 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।
निगरानी के दौरान एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता, एयरपोर्ट सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से लुधियाना हवाई मार्ग के जरिये देश के अन्य हिस्सों से सीधे जुड़ेगा जिससे उद्योग, व्यापार और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली से आई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने तकनीकी सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। एयरपोर्ट सीईओ जगीर सिंह ने बताया कि उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली उड़ान के दौरान दिल्ली से नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, भाजपा नेता सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 162 एकड़ क्षेत्र में बने इस एयरपोर्ट को लुधियाना और आसपास के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें