फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन का सत्र बुलाने पर हुड्डा ने बोले- सरकार को डर कहीं घेर न लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का तीन दिन का सत्र बुलाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी नाराजगी जताई है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है कि कहीं किसान विधानसभा का घेराव न करें, इसलिए कम दिनों का सत्र बुलाया गया है। हुड्डा सोमवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि जिस तरह पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, उसी तरह भाजपा की नई सरकार की कुनीतियां शुरुआत में ही उजागर हो गई हैं। किसानों को एमएसपी व खाद के लिए तरसाना और पराली के नाम पर जुर्माना लगाना ही इस सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार दावा कर रही है कि खाद की कमी नहीं है। लेकिन सच्चाई ये है कि जरूरत के मुकाबले अब तक किसानों को आधा खाद भी नहीं मिल पाया है। खाद की किल्लत के चलते थानों से डीएपी बांटा जा रहा है। खाद नहीं मिलने से परेशान किसान की मौत की खबर से पूरा हरियाणा आहत है। किसानों को कई-कई दिन, कई-कई घंटे कतारों में इंतजार के बावजूद खाद नही मिल पा रहा और ब्लैक में धड़ल्ले से डीएपी बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन में उतरेगी कांग्रेस
हरियाणा विधानसभा सत्र में कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के शिरकत करेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी ने अपना प्रस्ताव हाई कमान के पास भेज दिया है। वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें