फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैसाखी पर ट्रैफिक पुलिस ने इनड्राइव चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बैसाखी के अवसर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में इनड्राइव चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में 32 ड्राइवरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सत्र के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, ट्रैफिक नियमों और उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी दी गई। चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा, रात में ड्राइविंग के दौरान सावधानियां, एंबुलेंस को रास्ता देने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने जैसे अहम विषयों पर भी जोर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें