फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी ने सुनपेड़ कांड को तूल देने का काम किया'

Wed, 28 Oct 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुनपेड़ कांड को तूल देने का काम किया था। यह कहना है भाजपा मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। वे झज्जर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे कि यह बयान दिया। धनखड़ ने कहा कि जब आगाज अच्छा है तो अंजाम कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ही फरीदाबाद पहुंच सुनपेड़ कांड को तूल देने का काम किया था। ये वे कांग्रेसी हैं जिन्होंने अपने राज के लिए देश को बांटने का काम किया। आजादी की लड़ाई में कोई कांग्रेसी शामिल नहीं था, न ही किसी कांग्रेसी को अंग्रेजी राज में फांसी हुई।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सिंचाई विभाग में करीब 8000 पदों और पशुपालन विभाग में 3000 बुल एटेंडेंट की भर्ती की जल्द जाएगी। धनखड़ ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की 89वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। साथ में डॉ. मंगलसेन को देश की महान शख्सियत की संज्ञा दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा सरकार बेहतर तरीके से काम करी है और विकास में तेजी आई है। उन्होंने फूलचंद मुलाना के बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए एक-एक घोटाले जांच होगी और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। उनके विभाग में भी एक घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें