एक ओर कार की कीमत लाखों रुपये और दूसरी ओर अकिता नस्ल के डॉग ‘डे ड्रीम ड्रयू’ की कीमत साढ़े चार लाख रुपये। हरियाणा के अंबाला सिटी के कर्ण पैलेस में रविवार को आयोजित डॉग शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब इस नस्ल के डॉग की कीमत के बारे में इसके मालिक ने बताया। इस डॉग ने लोगों को खूब ध्यान खींचा। हर कोई इस डॉग की खूबियां जानने में जुटा रहा।
इस डॉग के मालिक कंवरजीत सिंह निवासी गांव जड़ौत ने बताया कि यह डॉग सुरक्षा के लिए बेहतरीन है। यह अपने से बड़े जानवर से भी भिड़ जाता है। उन्होंने बताया कि यदि इसे अच्छी तरह से ट्रेंड किया जाए, तो यह डॉग सुरक्षा के लिहाज से परिवार के लिए काफी अच्छा है। किसी भी चैलेंज के लिए यह तैयार रहता है और मालिक का इशारा पाते ही अपना काम कर जाता है।
इसी कारण से इस नस्ल के ट्रेंड डॉग की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए है, जबकि इसके बच्चे की कीमत भी लगभग सवा लाख रुपए है।