फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: चौदह दिन से पांच सांपों का 'चमत्कार'

Wed, 04 Mar 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि बीत जाने के 14 दिन बाद भी एक पॉपुलर के पेड़ पर पांच सांप लोगों के लिए कोतुहल का विषय बने हुए हैं। एक टहनी पर एक साथ लिपटे सांपों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग इसे भगवान शिव का 'चमत्कार' मान रहे हैं। ये घटना यमुनानगर जिले के गांव मोहड़ी की है।
विज्ञापन


17 फरवरी को शिवरात्रि के दिन ये सांप अचानक कहीं से गांव में एक पॉपुलर के पेड़ पर देखे गए थे जिसके बाद गांव के लोग 14 दिन से पांचों सांपों को पेड़ की टहनी पर एक-दूसरे से लिपटा हुआ देख रहे हैं।

क्षेत्र के लोग इन सांपों को शिव का अवतार बताकर उनकी पूजा कर रहे हैं। खासकर गांव की महिलाएं सांपों को देखने पहुंच रही हैं। मौके पर भारी भीड़ होने के बावजूद पांचों सांप पेड़ के टहनी पर बैठे हुए हैं। उनके आसपास मंडरा रही भारी भीड़ से भी सांप टस से मस नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही पेड़ से नीचे उतरकर गायब हो जाते हैं

गांव मोहड़ी के सरपंच शराफत अली, राजबीर पूर्व सरपंच पालेवाला, जसमेर सिंह, शेर सिंह, नसीब सिंह, हवा सिंह, विनीत बैनिवाल, नाथीराम बरहेड़ी, बलजीत सिंह और दर्शन लाल ने बताया कि 17 फरवरी को गांव के लोग शिवरात्रि का त्योहार मना रहे थे।

इसी दौरान गांव से गुजरने वाली बंद पड़े बरसाती नाले के साथ लगते सतीश कुमार के खेत में एक पेड़ पर गांव के लोगों ने पांच सांपों को टहनी से लिपटे हुए देखा। पांचों सांप छह से आठ फुट के बीच हैं। साप भूरे रंग के हैं। सांप दिन भर टहनी से लिपटे रहते हैं और शाम होते ही पेड़ से नीचे उतरकर कहीं गायब हो जाते हैं।

सुबह होते ही पांचों सांप फिर से पेड़ के टहनी पर एक-दूसरे से लिपट जाते हैं। सांप जरा सा भी इधर-उधर नहीं डगमगाते। सांपों के कई दिन से पेड़ पर बैठे होने की सूचना पाकर आसपास के क्षेत्र के लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें