फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विरोधियों ने पहले से मजबूत की इनेलो'

Tue, 07 Oct 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि विरोधियों ने यह सोचकर मुझे व बेटे को जेल में पहुंचाया, ताकि पार्टी कमजोर होकर टूट जाए। किंतु पार्टी पहले से मजबूत हुई है। आप चिंता न करें, मुझे चाहे जेल तोड़कर आना पड़े मैं वोट पड़ने तक आपके बीच ही खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन


वहीं रेवाड़ी के प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे चौटाला ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जमीन का सीना चीरकर जो किसान दुनिया पेट भरते हैं, उनके बच्चे भूखे सोने को मजबूर हैं।

उन्हें मेहनत के बावजूद खेती का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि  वह सोमवार को रेवाड़ी से इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव के पक्ष में हुडा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पैसे देकर खरीदी जा रही हैं चुनाव टिकटें

ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि गुड़गांव, फरीदाबाद शहर नहीं बल्कि गांव हैं। शहर तो केवल दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता व मुंबई हैं। उन्होंने कहा कि उस मजदूर की क्या हालत होती होगी जो इस महंगाई के दौर में शाम को अपने बच्चों के साथ भूखा सोता है। व्यापारियों से वीकली, मंथली व फिरौती मांगी जाती है।

प्रदेश की एक हजार करोड एकड़ जमीन सीएलयू पर खरीदी गई। जबकि देश का 82 फीसदी कमेरा वर्ग भूखा मर रहा है। प्रदेश में पैसे देकर टिकटें खरीदी जा रही हैं। पांच ऐसे भी लोग हैं जो पहले दिन तक कांग्रेस में थे और दूसरे दिन बीजेपी में जाकर सांसद बन गए।

उन्होंने इंद्रजीत पर वार करते हुए कहा कि यदि वह उम्मीदवारों को टिकट दिलाने वाले होते तो उसकी अपनी बेटी को टिकट क्यों नहीं मिली। रामपुरा हाउस के लोगों को छोटा सा मंत्री बना दिया गया और वह सोचते हैं कि सब काम हो जाएंगे। आज उसके इलाके को देखा तो बदतर हालत देखने को मिली।

मेरी रैली में 5 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे

ओमप्रकाश चौटाला नारनौल की चितवन वाटिका में इनेलो प्रत्याशी कमलेश सैनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा में उन्होंने कहा कि विरोधी भी मानते हैं कि चौटाला के जेल चले जाने के बाद भी इनेलो मजबूत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करनाल में हुई रैली का जिक्र करते हुए कहा, प्रधानमंत्री की रैली में मात्र 5 हजार लोग पहुंचे। इस बात से उन्हें सबक मिल गया। अब वह स्वयं करनाल में 7 अक्टूबर को जनसभा करेंगे।

आज की ही बात करें तो प्रधानमंत्री की हिसार रैली 3 हजार लोगों के बीच ही सिमट गई। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले को एनसीआर में शामिल करने की बात कही जा रही है। किंतु आज तक एनसीआर के नाम पर क्षेत्र को एक पैसा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

सत्ता हथियाने की भूख नहीं, जनता खुद सौंपेगी

ओमप्रकाश चौटाला  ने कहा किइस सत्ताधारी पार्टी का एक सूत्र कार्यक्रम है कि कृषि प्रधान इस प्रदेश से किसानों की उपजाऊ जमीन हासिल कर ले। नौकरी खुले आम नीलाम हो रही है, अनपढ़ भी पैसों के बल पर नौकरी हासिल कर रहे हैं।

मेरा बस इतना कसूर था कि मैंने 3206 घरों में चुल्हा जलाने का काम किया। किसी को रोजगार देना पाप है तो मैं सारी उम्र ऐसा गुनाह करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि जिस दिन मैं पैदा हुआ, उस वक्त पिता देवीलाल लाहौर जेल में थे। वह खुद भी करनाल में 41 दिन जेल में रहे। सत्ता हथियाने की भूख नहीं है। पार्टी पूरी तरह जाति से ऊपर उठकर चलती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नजर में प्रदेश में दो जाति हैं, लूटेरे और कमेरे की। उनकी लड़ाई सिर्फ लूटेरे से है। इस जनसभा को पार्टी के उपाध्यक्ष अवतार सिंह भडाना व नारनौल प्रत्याशी कमलेश सैनी ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें