फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने कहा- मार्च में सरकार को मुझे छोड़ना ही पड़ेगा, फिर लोगों के बीच आऊंगा

Sat, 02 Mar 2019 05:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने हांसी में आयोजित राज्यस्तरीय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष प्रमाण रूप से एक बात कह रहा हूं, मार्च में सरकार को मुझे छोड़ना ही पड़ेगा। फिर जब मैं आप लोगों के बीच आऊंगा, तब जो हमारे अच्छे साथी बहकाए गए हैं व चौ. देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं, उनको साथ लाने का कार्य करेंगे। 

विज्ञापन


चौटाला ने हांसी की नई सब्जी मंडी में जन अधिकार रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपने कई देखी होंगी, मैं उनकी चर्चा नहीं करना चाहूंगा। अतीत आपके सामने है। हमारी सरकार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करती थी, लेकिन आज लोगों को सरकार के बीच में जाकर अपनी समस्याएं बतानी पड़ रही है।

चौटाला ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में अधिकार मांगने से नहीं मिला करते, अधिकारों को छीनना पड़ता है। अधिकारों को छीनने के लिए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हांसी की विशालतम रैली अपने आप में एक पहचान है। आज देश का प्रत्येक नागरिक वर्तमान सरकार के कार्यकाल से परेशान व दुखी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनेलो की अपनी ही पहचान होगी। इनेलो के प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने षड्यंत्र रच कर संगठन को तोड़ने का प्रयास किया, आने वाले समय में जनता ऐसा काम कर देगी कि वह लोकसभा व विधानसभा चुनाव का मुंह तक नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें