फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अखाड़े में उतरेंगी साक्षी, साथ भिड़ने को बेचैन साथी पहलवान

Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ओलंपिक में देश के लिए पहला मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ज्यादा दिन कुश्ती से दूर नहीं रह सकी। वह शनिवार से स्टेडियम जाएगी और प्रैक्टिस करेंगी। ओलंपिक मेडल जीतने के बाद पहले दिन स्टेडियम में जाने पर साक्षी का सम्मान समारोह रखा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज खुद साक्षी को घर से स्टेडियम तक ले जाएंगे। साक्षी अभी नए दांव आजमाने की जगह उन कमियों को दूर करेगी जो रियो ओलंपिक में उसके स्वर्ण पदक जीतने में बाधा बनी हैं। साक्षी के साथ दो-दो हाथ करने को सभी साथी पहलवान भी बेताब हैं। ओलंपिक में मेडल जीतकर आने के बाद साक्षी मलिक के सम्मान में लगातार समारोह हो रहे हैं।

साक्षी ने भी यहां आने पर कहा था कि वह कुछ समय प्रेक्टिस नहीं करेगी और अभी आराम करने के बाद ही स्टेडियम में जाएगी। लेकिन यह साक्षी का कुश्ती के प्रति जुनून ही कहा जाएगा कि वह ज्यादा दिन तक उससे दूर नहीं रह सकी। इसलिए उसने मेडल जीतने के केवल 15 दिन बाद ही सर छोटूराम स्टेडियम के अखाड़े में जाकर प्रेक्टिस करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos

स्टेडियम में होगा साक्षी का भव्य स्वागत

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी शनिवार को पहली बार स्टेडियम में जाएगी। यहां साक्षी का सबसे पहले सम्मान किया जाएगा और वह उन सभी साथी पहलवानों से मिलेगी, जिनके साथ प्रेक्टिस करके वह रियो तक पहुंची थी। साक्षी मानती है कि जिस किसी के साथ वह प्रेक्टिस में भिड़ती थी, उन सभी का ओलंपिक मेडल में सहयोग है।

कुश्ती ने यहां पहुंचाया, उससे दूर नहीं रह सकी
साक्षी मलिक ने बताया कि वह पहले कुछ आराम करना चाहती थी। लेकिन कुश्ती के बिना उसका मन नहीं लगता है। इस कुश्ती के कारण ही वह यहां तक पहुंची है और उसे इतना सम्मान मिल रहा है।

कुश्ती ने ही उसे देश और विदेश में पहचान दिलाई है तो उस कुश्ती से दूर नहीं रहा जा रहा है। बस अखाड़े में उतरकर फिर से अपनी साथी पहलवानों के साथ प्रेक्टिस करने का मन करता है।
विज्ञापन

पहले दूर करेंगे रियो में सामने आईं खामियां

u
साक्षी के कोच मनदीप कहते हैं कि सबसे पहले साक्षी की उन कमियों को दूर किया जाएगा जो रियो ओलंपिक में सामने आईं हैं। उसके बाद साक्षी को टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत करनी है, क्योंकि अभी उसके पास चार साल का समय है।

साक्षी को खेल मंत्री खुद लेकर जाएंगे स्टेडियम
साक्षी ने शुरुआत से अभी तक सर छोटूराम स्टेडियम में प्रेक्टिस की। साक्षी की उपलब्धि को देखते हुए प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज खुद उसे स्टेडियम लेकर जाएंगे। इसके लिए वह खास तौर पर रोहतक आएंगे और साक्षी के सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें