हॉकी स्टेडियम में मनाया ओलंपिक दिवस
- फोटो : amar ujala
हॉकी स्टेडियम में चल रहे ओलंपिक दिवस का समापन, पुरुष वर्ग में प्रदर्शनी मैच के बाद खिलाड़ियों को सम्मान। सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में चल रहे ओलंपिक दिवस का बुधवार समापन हो गया।
बुधवार को पुरुष वर्ग में प्रदर्शनी मैच करवाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ हॉकी की ओर से खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई ओलंपियन मौजूद रहे। इस मौके पर ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, दीपक ठाकुर और अन्य लोग मौजूद रहे।