फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओलंपियन धर्मवीर सिंह को मिला ध्यानचंद अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की हॉकी अकादमी के ट्रेनी और ओलंपियन धर्मवीर सिंह को ‘ध्यानचंद अवार्ड 2022’ मिला है। उन्हें बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में अवार्ड देकर सम्मानित किया। रोपड़ के पास गांव खिजराबाद के रहने वाले धर्मवीर सिंह मौजूदा समय में न्यू चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अवार्ड मिलने पर उनके कोच गुरमिंदर सिंह ने खुशी जताते ुहुए कहा कि धर्मवीर सिंह हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। धर्मवीर सिंह 2004 में यूटी के खेल विभाग की हॉकी अकादमी में आए थे। यहां ट्रेनिंग लेकर उन्होंने भारतीय जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाई। इसके बाद बेहतर खेल की बदौलत नेशनल टीम में जगह बनाई। 2012 उन्होंने लंदन ओलंपिक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें