फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासिकल म्यूजिक सुनने के शौकीन आज आएं जैनेंद्रा गुरुकुल

Thu, 06 Mar 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर एक स्थित जैनेंद्रा गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आज की शाम ‘ओल्ड इज गोल्ड’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फोक, क्लासिकल और फिल्मी गाने पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ आर्ट थिएटर की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हाल में ही ऑडिशन लिए गए थे, जिसमें आसपास के शहरों के काफी युवाओं ने भाग लिया था।

संस्था के चीफ पैट्रन वीके सूद, डायरेक्टर रंजीत राय व शाम लाल बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 से 60 वर्ष तक के छह महिला और बाकी पुरुष गायक शामिल होंगे। ऑडिशन के दौरान 20 गायकों को सेलेक्ट किया गया है। इस कार्यक्रम की एंट्री फ्री है।

उन्होंने कहा कि शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए लोगों को चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है। इसलिए जिला प्रशासन को इंद्रधुनष आडिटोरियम का किराया कम करना चाहिए, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित हो सके। इस मौके पर श्याललाल बंसल और संजय आहूजा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें