फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस किताब से सुलझाएं कई कानूनी उलझन

Thu, 06 Mar 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल ने बुधवार को हाईकोर्ट के जस्टिस के कानन की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।
विज्ञापन


जस्टिस के. कानन की पुस्तक 'मेडिसिन एंड लॉ' में वर्तमान और हाईटेक युग में लोगों को नित आ रही समस्या और उसे दूर करने के लिए भारतीय कानून में दी गई व्यवस्था को प्रमुखता रूप से बताया गया है।

इस किताब के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण, इच्छामृत्यु, सरोगेसी, सरोगेट मां और गर्भपात, लिंग निर्धारण, दवा के क्लीनिकल परीक्षणों, डिजाइनर बच्चों, सौंदर्य बढ़ाने की दवा समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर सामाजिक, नैतिक और कानूनी रूप से चर्चा की गई है।

इस किताब की खास विशेषता अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य देशों के कानून के साथ भारतीय न्याय व्यवस्था और यहां के कानूनी प्रावधान का तुलनात्मक अध्ययन है।

'मेडिसिन एंड लॉ' को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की ओर से प्रकाशित किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें