फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड मैप पर ध्यान देंगे तो यहां मिस गाइड हो जाएंगे

Tue, 03 Nov 2015 07:12 PM IST
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सिटी में बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए गाइड मैप अब उन्हें मिस गाइड करने लगे हैं। क्योंकि शहर में गाइड मैप बोर्ड तो लगे हैं लेकिन बोर्ड से मैप गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन


मैप गायब होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की सुविधा के लिए सेक्टरों और मार्केट में जिला प्रशासन की ओर से गाइड मैप लगाए गए थे। जो आजकल शोपीस बनकर रह गए हैं।

पुराने और खस्ता हो चुके गाइड मैप की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से 11-15 चौक सहित कुछ जगह नए गाइड मैप लगाए गए हैं।

सेक्टर-10 में गाइड मैप से मैप गायब: सेक्टर-10 के एंट्री गेट के पास जिला प्रशासन की ओर से गाइड मैप लगाया गया था। लेकिन इन दिनों गाइड मैप खस्ता हालत में है। रेजिडेंट्स का कहना है कि गाइड मैप पूरी तरह से खराब हो चुका है। आए दिन बाहर से आने वाले लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। प्रशासन की ओर से अब तक खराब गाइड मैप की सुध नहीं ली गई। आसपास के लोग भी गाइड मैप पर पोस्टर चिपका कर चले जाते हैं।  
विज्ञापन

सेक्टर-11 मार्केट में गाइड मैप की हालत खस्ता: सेक्टर-11 का गाइड मैप सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। क्योंकि यहां मार्केट में लगाए गए गाइड मैप से जानकारी और नक्शा मिट गया है। इस कारण बाहर से आने वालों को काफी परेशानी हो रही है। गाइड मैप खराब होने की वजह से न केवल लोगों का समय खराब होता है बल्कि पता ढूंढने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

सेक्टर-पांच-दो के पास गाइड मैप हुआ खराब: सेक्टर-पांच-दो की डिवाइडिंग प्वाइंट के पास लगे गाइड मैप की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। यहां लगा गाइड मैप पुराना होने के साथ-साथ खराब भी हो चुका है। जिसके चलते बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि यहां भी नया गाइड मैप लगाया जाना चाहिए।

सेक्टर-14 मार्केट में गाइड मैप जर्जर: लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर-14 की मार्केट में लगया गया गाइड मैप अब जर्जर स्थिति में है। इसके चलते लोगों को सुविधा कम और परेशानी ज्यादा हो रही है। मार्केट के लोगों का कहना है कि काफी वक्त से गाइड मैप खराब पड़ा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

राजेंद्र, दुकानदार ने बताया कि सेक्टर-10 में लगा गाइड मैप पूरी तरह से खराब हो चुका है। इस कारण चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। प्रशासन की ओर से यहां भी नए गाइड मैप लगाए जाने चाहिए।

जितेंद्र, दुकानदार ने बताया कि गाइड मैप की खस्ता हालत के कारण आए दिन आठ से दस लोग भटकते हुए सेक्टरों का पता पूछने आते है। नए गाइड मैप लगाए जाने के बाद लोगों की परेशानियां कम होंगी और उन्हें पता पूछने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

राम नरेश, फड़ी वाले ने बताया कि  सेक्टर पांच-दो के डिवाइडिंग प्वाइंट के पास लगे गाइड मैप पुराना होने के साथ-साथ खराब हो चुका है। जिस वजह से बाहर से आए लोगों और आस-पास के लोेगों को परेशानी हो रही है। रोजाना कई लोग सेक्टरों का पता पूछने आते है।

विवेक अत्रे, डीसी, पंचकूला ने बताया कि शहर के जिन सेक्टरों और मार्केट में गाइड मैप पुराने और खराब हो चुके है। उसके लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। जल्द ही नए और पहले से बेहतर गाइड मैप को उन जगहों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें