फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में कुश्ती : होदी ईरान और जौटी गुज्जर का मुकाबला बराबर छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव माजरा की छिंज कमेटी ने गज्जा पीर की मजार के वार्षिक मेले पर 57वां दंगल करवाया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दम दिखाया। बड़ी संख्या में दर्शक दंगल का आनंद लेने पहुंचे। झंडी की कुश्ती पहलवान होदी ईरान और जौटी गुज्जर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने आधे घंटे से अधिक समय तक जोर-आजमाइश की। आखिर में मुकाबला बराबरी पर घोषित किया गया। झंडी के पहलवानों को 2.51 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। दंगल के पहले चरण में कई कुश्ती मुकाबले हुए। भाजपा नेता रणजीत सिंह राणा गिल और आप पार्टी के खरड़ इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी ने दंगल की शुरुआत करवाई। छिंज कमेटी माजरा ने दशमेश क्लब, ग्राम पंचायत और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह दंगल आयोजित किया। राणा गिल ने कमेटी को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें