फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाली कमानः मेयर राजबाला का पहला दिन, निर्देश- तय समय में पूरे किए जाएं विकास कार्य

Tue, 14 Jan 2020 01:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर राजबाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयर राजबाला मलिक का सोमवार को मेयर के रूप में कार्यालय में पहला दिन था। पहले दिन अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने मेयर को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पहले ही दिन मेयर राजबाला मलिक एक्शन में नजर आईं।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा, डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों में स्पेशल कमिश्नर संजय झा, एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग, तिलक राज, एसके जैन, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई संजय अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मेयर राजबाला मलिक ने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए। यदि किसी भी विंग में कोई समस्या है तो वह उन्हें बता सकते हैं। कहा कि समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और निगम के पार्षदों और अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जनता की भागीदारी आवश्यक है। मेयर ने कार बाजार की स्थिति, केबल ऑपरेटरों के मुद्दों, टैक्सी स्टैंड की स्थिति, अदालतों में उच्चतम राजस्व मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

चर्चा से पहले तैयार होने चाहिए मुद्दे
मेयर राजबाला मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन और निगम की समन्वय बैठकों में चर्चा करने से पहले मुद्दे तैयार होने चाहिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स में सुधार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में बेहतर रैंक के लिए काम करना, वार्ड डेवलपमेंट फंड से होने वाले कामों को प्राथमिकता देना, ग्राम विकास निधि और आईडीसी परियोजनाओं के तहत शेष अंधेरे स्थानों में स्ट्रीट लाइट प्रदान करने पर जोर दिया जाना चाहिए।

मेयर को अधिकारियों ने बताया कि 7200 डार्क प्वाइंट में से अब तक 3200 को ठीक किया जा चुका है। बाकी मार्च, 2020 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा के विकास को समर्पित निधि के तहत 13 गांवों के विकास की योजना के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास समितियों की सभी बैठकों में निगम के डिप्टी मेयर को बुलाया जाएगा। शहर में हाईमास्ट लाइटें प्रदान करने के लिए स्थानों की पहचान की गई, सीवरेज और बी एंड आर विंग में बेल्डरों की ड्यूटी उनके आवंटित सड़क के अनुसार सुनिश्चित किए जाने पर भी चर्चा की गई ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें