पंजाब सरकार ने दस पीपीएस अफसरों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। गुरमीत सिंह का तबादला कर उन्हें एसपी ट्रैफिक बठिंडा, अर्शदीप सिंह को एसपी आपरेशंस मोहाली, सरीन कुमार को एसपी इनवेस्टीगेशन गुरदासपुर, हरप्रीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है।
जबकि राजविंदर सिंह को एआईजी मुख्यालय एनआरआई पंजाब मोहाली लगाते हुए एआईजी इलेक्शन सेल पंजाब चंडीगढ़ का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। जसदेव सिंह को एसपी आपरेशंस रोपड़, अमरजीत सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच फाजिल्का, रामिंदर सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट तीसरी सीडीओ बटालियन मोहाली, बलविंदर सिंह को एसपी एसपीयू पंजाब चंडीगढ़ और अमरीक सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना लगाया गया है।