फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने की खबर पर बंद करवा दी सारी दुकान, व्यापारियों को पड़ा घाटा

Fri, 24 Mar 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकुला(हरियाणा)
विज्ञापन
व्यापारियों को पड़ा घाटा
विज्ञापन
सीएम के आने की खबर जैसे ही प्रशासन को लगी, पूरा अमला सीएम साहब के स्वागत की तैयारी में जुट गया। वीवीआईपी दौरे को लेकर अधिकारियों ने ऐसी तैयारी की, जिससे व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पंचकुला के सेक्टर-5 में लगने वाली साप्ताहिक मंडी वीरवार को अचानक बंद कर दी गई। यहां पर पंचकूला पुलिस ने सुबह एक भी सब्जी विक्रेता को स्टाल नहीं लगाने दी। इसका कारण वीवीआईपी विजिट बताया जा रहा है। आधे से ज्यादा सब्जी और फल विक्रेता अपना समान मंडी में उतार चुके थे। 

लेकिन पुलिस ने दुकान सजाने से पहले वीरवार को सुबह पैकअप करा दिया। सैकड़ों लोग बिना सब्जी खरीदे लौटना गए। पंचकूला के लोगों का कहना है कि बिना सूचना मंडी बंद करना गलत है। मंडी बंद करने की सूचना मार्केट कमेटी को दो दिन पहले देनी चाहिए थी। वहीं सब्जी ब्रिकेताओं को मंडी नहीं लगने से लाखों का नुकसान हुआ।     
विज्ञापन


मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि वीरवार को मंडी न लगने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब शनिवार को मंडी लगेगी। तब तक आधे से ज्यादा सब्जी खराब हो जाएगी। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी नहीं लगने से करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। मंडी के दिन करीब ढाई से तीन सौ स्टाल लगते हैं।        
विज्ञापन


वीवीआईपी विजीट के कारण अचानक मंडी बंद कर दी गई है। इसकी सूचना मार्केट कमेटी को भी सुबह मिली है।
धर्मेंद्रपाल, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें