फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: संवेदनशील पदों पर तीन साल से जमे अधिकारी व कर्मचारी हटेंगे, सरकार ने सभी कार्यालयों से मांगी पदों की सूची

Mon, 20 Dec 2021 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने लंबे समय से संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मचारियों का ब्योरा विभागों से मांगा है। तीन साल से जमे अधिकारी व कर्मचारियों को इन पदों से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी विभागों, सचिवालय में संवेदनशील पदों पर तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने की तैयारी है। सरकार ने सभी कार्यालयों से जनता से जुड़े संवेदनशील पदों की सूची मांगी है। साथ ही लंबे समय से इन पदों पर तैनात कर्मचारियों का ब्योरा भी देना होगा।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सरकारी बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, सभी मंडलायुक्तों, डीसी से 22 दिसंबर तक सभी संवेदनशील पदों की सूची भेजने को कहा है। इसमें वे पद शामिल हैं, जिनका आम जनता से सीधा वास्ता है। 

पदों पर बैठे अधिकारियों, कर्मचारियों के फैसलों से सरकारी खजाने पर वित्तीय प्रभाव पड़ता हो या फिर विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाते हैं। सरकारी स्टोर के लिए होने वाली खरीद से जुड़े पदों को भी इसमें शामिल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि जानकारी समयबद्ध तरीके से भेजना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले की समीक्षा करेंगे। दो दिनों के भीतर जानकारी मुख्य सचिव के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग की सामान्य सेवाएं-2 शाखा को न भेजने पर 23 दिसंबर को विभागाध्यक्षों को मांगी गई सूचना के साथ प्रधान सचिव, सामान्य सेवाएं विभाग के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होना होगा।

सरकार की ओर से बीते 15 सितंबर को भी यह पत्र जारी किया गया था। जिसमें पांच अक्तूबर 2021 तक यह जानकारी मांगी गई थी लेकिन, अनेक विभागों ने संवेदनशील पदों के साथ ही तीन साल से जमे अधिकारियों, कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं भेजा। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को दोबारा पत्र जारी करना पड़ा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें