चंडीगढ़। इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर छात्रा की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। साइबर सेल आरोपी की सुरागकशी में लगी है।
छात्रा ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया थाने के अंतर्गत रहती है। किसी ने इंस्टग्राम पर उसका फर्जी अकाउंट बनाया और उस पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। विरोध किया तो आरोपी तरह तरह की धमकियां देने लगा। आरोपी ने उसके कई अन्य दोस्तों के भी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना रखे हैं। जांच में पता चला कि यह फर्जी अकाउंट 19 नवंबर 2019 से सक्रिय है।
साइबर सेल ने आईपीसी 509 और आईटी एक्ट 67 व 66सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।