श्री हरमंदिर साहिब की सभी सराय फुल हो गई हैं। रूम रिजर्वेशन के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास के होटलों और शहर के अन्य होटलों में भी रूम उपलब्ध नहीं हो रहा है। बॉर्डर पर रिट्रीट देखने वाले पर्यटकों की संख्या प्रतिदिन पांच हजार के करीब पहुंच गई है, जो आम दिनों में दो से ढाई हजार होती है।
स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियों के कारण गुरुनगरी अमृतसर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। प्रचंड गर्मी के बावजूद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वीक एंड पर भारी रश दिख रहा है।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब में आम दिनों में रोज 65 से 80 हजार श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पिछले चार दिनों में माथा टेकने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ कर सवा लाख के करीब पहुंच गई है। गर्मी के कारण शिक्षण संस्थानों में हुए अवकाश के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में हिल स्टेशन जा रहे हैं, इसलिए जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में जाने वाले पर्यटक अमृतसर में भी एक या दो दिन का स्टे कर रहे हैं।
श्री हरमंदिर साहिब की सभी सराय फुल हो गई हैं। रूम रिजर्वेशन के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास के होटलों और शहर के अन्य होटलों में भी रूम उपलब्ध नहीं हो रहा है। बॉर्डर पर रिट्रीट देखने वाले पर्यटकों की संख्या प्रतिदिन पांच हजार के करीब पहुंच गई है, जो आम दिनों में दो से ढाई हजार होती है। शाम को श्री हरमंदिर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट भी पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण होटल मालिकों ने भी रूम रेंट बढ़ा दिए हैं। जिन होटलों के कमरे आम दिनों में 900 से 1200 रुपये में उपलब्ध होते थे, वहां का रेंट 2500 से 3200 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों के लिए लंबी वेटिंग
बहुत सी ट्रेनों में तो स्लीपर सीटें एक से दो सप्ताह तक वेटिंग में चल रही हैं। टैक्सी ऑपरेटरों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। पहले अमृतसर से बॉर्डर के लिए टैक्सी 1200 रुपये में उपलब्ध थी। अब टैक्सी चालक 2000 से 2300 रुपये ले रहे हैं।
टूरिस्ट गाइड गुरिंदर सिंह माहल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण दक्षिण से पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए जा रहे हैं। बीच में वह अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब व रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भी स्टे कर रहे है। जिस के चलते अमृतसर शहर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। अमृतसर इनर सिटी होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कंडा कहते हैं कि अचानक पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटलों में अब कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं। लोगों ने एक एक सप्ताह पहले ही होटलों के रूम ऑनलाइन बुक करवाए हैं।
पांच से नौ हजार रुपये बढ़ा हवाई किराया
टैक्सी यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष गुलजारी लाल ने कहा कि जिस संख्या से पर्यटक पहुंच रहे हैं। उस हिसाब से टैक्सी अमृतसर में इस बार उपलब्ध नहीं है। टैक्सी के लिए एक से दो दिनों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अमृतसर आए पर्यटक टैक्सी से जम्मू कश्मीर और हिमाचल चार से पांच दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं। इससे टैक्सी की शॉर्टेज हुई है। उधर, माधव ट्रैवलर्स के हरीश कुमार ने बताया कि ट्रेनों में सीटें उपलब्ध न होने के कारण दिल्ली से अमृतसर और मुंबई से अमृतसर का हवाई किराया प्रति यात्री पांच से लेकर 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है।