फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : ब्यास नदी में बढ़ रहा दुर्लभ सिंधु डॉल्फिन का कुनबा, वन विभाग गदगद 

Mon, 08 Feb 2021 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्यास नदी में बढ़ा डॉल्फिन का कुनबा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ईको टूरिज्म को लेकर पंजाब से एक अच्छी खबर है। देश की मुख्य नदियों में शुमार ब्यास में विलुप्त हो रहीं दुर्लभ सिंधु डॉल्फिन का कुनबा बढ़ रहा है। 13 साल पहले ब्यास में चार के झुंड में देखी गईं सिंधु डॉल्फिन की संख्या 12 पहुंच गई है। इस सूचना में वन महकमे में खुशी का माहौल है। इस दुर्लभ परिवार की सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


2007 में पहली बार ब्यास नदी में सिंधु डॉल्फिन का दीदार हुआ था। 13 साल में वन महकमे ने इन्हें बचाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विलुप्तप्राय सिंधु डॉल्फिन को जल जीव का दर्जा दे चुके हैं। 


हाल ही में ब्यास में सिंधु डॉल्फिन की गतिविधियों में तेजी देखी गई। जब इस बारे में वन अधिकारियों ने गहनता से पड़ताल की गई तो पता चला कि अब इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। इस महत्वपूर्ण परिवार की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही कुछ जरूरी प्रतिबंध भी वहां लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य अधिकारी ने सबसे पहले किए थे दीदार

2007 में वन महकमे के एक अधिकारी अपने फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने के लिए नौका विहार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पानी में कुछ हलचल देखी। उनकी उत्सुकता बढ़ी और उन्होंने अपना और अपने हाईटेक कैमरे का पूरा ध्यान उस जगह पर लगा दिया। कुछ पल इंतजार करने के बाद जब फिर से हरकत हुई तो कैमरे ने अपना काम कर दिया। फोटो का निरीक्षण करने पर पता चला कि यह विलुप्तप्राय सिंधु डॉल्फिन हैं।

ब्यास नदी के आसपास तैनात कुछ वन कर्मचारियों ने ऐसी सूचना दी है। हालांकि अभी तक संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। हां, यह जरूर है कि सिंधु डॉल्फिन के परिवार के सदस्यों की संख्या में पहले के मुकाबले वृद्धि हुई है। पंजाब के लिए यह अच्छी खबर है। - आरके मिश्रा, मुख्य वनपाल (वन्य जीव) पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें