फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटीः एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की, वीसी गेट पर ताला जड़ा

Tue, 25 Aug 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फीस माफी को लेकर दस दिन से भूख हड़ताल चेन चला रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। उन्होंने वीसी कार्यालय के बाहर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पहला गेट तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्कामुक्की हुई। आखिर में पीयू प्रशासन ने छात्रों की बात नहीं सुनी तो उन्होंने वीसी कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। साथ ही भूख हड़ताल श्रंखला शुरू कर दी।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ता गया छात्रों का गुस्सा
पीयू में शिक्षा पा रहे छात्रों से फीस लेने के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। सभी छात्र कार्यकर्ता वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं पर धरने पर बैठ गए। चंडीगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोबी सिद्धू ने कहा कि कोरोना के कारण हर परिवार प्रभावित हुआ। किसी के पास आजीविका नहीं रही तो किसी के पास अन्य साधन नहीं रहे। परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया। कई परिवारों में बेटियों की शादियां हैं।

इसी बीच पीयू की ओर से फीस वसूलने का नोटिस निकाल दिया गया। कहा कि छात्र इस समय फीस देने में असमर्थ हैं। पीयू अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि अब तक केवल 14 फीसदी छात्रों ने ही अपनी फीस जमा की है। बाकी 86 फीसदी छात्रों के पास पैसे ही नहीं हैं। प्रदीप गुर्जर ने कहा कि फीस माफी तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सचिन ने कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी नहीं करवाई जाएं।
विज्ञापन


दी चेतावनी, ताला तोड़ा तो उग्र आंदोलन होगा
काफी देर तक छात्र धरने पर बैठे रहे लेकिन पीयू प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। उनका गुस्सा और बढ़ गया। छात्रों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। मामला बढ़ता देख तीन वार्डन उनकी बात सुनने के लिए भेजे गए लेकिन छात्रों ने उनसे बात करने के लिए मना कर दिया।

कहा कि वीसी उनकी बात सुनने आएं। इसी बीच कुछ छात्र सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यालय के आखिरी गेट तक पहुंच गए। नारेेबाजी होने लगी। हंगामा घंटों चलता रहा लेकिन पीयू की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं आ सका। छात्रों ने विरोध में वीसी कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया। कहा कि ताला तोड़ा गया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें