फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर में घूसकर की चोरी, ताला तोड़कर हुए फरार

Tue, 07 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
सेक्टर-18 में एनआरआई के घर से कमरे का ताला तोड़कर जबरन घुसने व सोने के गहने व सामान चोरी करने के आरोप में एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पीड़ित एनआरआई की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-41 निवासी धर्मराज के रूप में हुई है। वहीं मामले में दूसरा आरोपी उसका भाई देश राज फरार है।

आस्ट्रेलिया में रहने वाले सेक्टर-21 के निवासी शाम सुंदर (47) ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके मकान में रहने वाले दो भाइयों देशराज और धर्मराज ने उसके कमरे का ताला तोड़कर सोने की चेन, सोने की अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने एक भाई को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
शाम सुंदर के मुताबिक वो 2010 से परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में रहा है। सेक्टर-21 में 18 नंबर कोठी उसकी है। उसने कोठी की देखरेख के लिए दोनों भाइयों को रखा हुआ था। 

दोनो घर के एक हिस्से में लड़को को पीजी रखते थे। किराए का कुछ हिस्सा शाम सुंदर के खाते में भी जमा करा देते थे। शाम सुंदर ने कोठी का टॉप फ्लोर साल 2006 में खरीदा था।

2 फरवरी को एनआरआई परिवार के साथ अपने चंडीगढ़ अपने घर पहुंचा और कमरे में अपना सामान रख कर अपने भाई के पास चला गया। 4 फरवरी को जब वो शाम को वापस घर पर पहुंचा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और सूटकेस से सामान चोरी हो गया था। 

पूछने पर पीजी रह रहे लड़कों ने बताया धर्मराज और देशराज के साथ आए तीन चार लोगों ने ताला तोड़कर सामान चुराया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत तुरंत 100 नंबर पर फोन कर दी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें