चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की शिकायत और सुविधाओं की जानकारी अब सोशल मीडिया के जरिए भी हासिल की जा सकेगी।
सीएचबी ने अपना ट्विटर हैंडल और फेसबुक अकाउंट बनाया है। सीएचबी से जुड़ा कोई भी कम्युनिकेशन इन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।
सीएचबी अब ट्विटर हैंडल @chb_tweet पर और फेसबुक अकाउंट @chbonline.in पर उपलब्ध रहेगा। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सीएचबी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सीएचबी के अधिकारी सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।