कैबिनेट मंत्री ने की हरियाणा डेयरी सहकारी फेडरेशन की समीक्षा बैठक
वीटा उत्पादों की संख्या में होगी बढोतरी, ब्रांडिंग पर रहेगा जोर
चंडीगढ़। हरियाणा सहकारिता विभाग का उपक्रम वीटा अब शुगर फ्री प्रोडक्ट भी बनाएगा। ऐसे खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा डेयरी विकास फेडरेशन को निर्देश देते हुए कहा कि वीटा उत्पादों की संख्या में इजाफा करते हुए उनकी भरपूर ब्रांडिंग करे। उन्होंने जींद के घी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए प्लांट क्षमता में बढ़ोतरी करने और घी के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
शर्मा मंगलवार को यहां हरियाणा सिविल सचिवालय 5वें तल स्थित कांफ्रेंस कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। तकरीबन दो घंटे चली समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सिलसिलेवार तरीके से वीटा उत्पादों, प्लांटों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मौके पर फेडरेशन के एमडी रोहित यादव, जीएम एसएस कोहली, संजय सेतिया, सीईओ विशंबर सिंह, चरण सिंह, राकेश काद्यान, नरेंद्र धानिया, सुखदेव राज, कामिनी आदि उपस्थित रहे।
जांच के लिए करनाल में स्थापित होगी राज्यस्तरीय प्रयोगशाला
सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा, खाद्य उत्पादों की जांच के लिए करनाल में केंद्र सरकार की योजना में राष्ट्रीय डेयरी विकास प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला करनाल के हरियाणा काेऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाउस, एग्रो माॅल करनाल में स्थापित की जाएगी।